प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री और मशहूर कवि कुमार विश्वास आज उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी पहुंचे हैं। वह आज हेलीकॉप्टर से गंगनानी गए और वहां उन्होंने मां यमुना के तट पर विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना के दर्शन के लिए रवाना हुए। बता दें कि बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्ती अब अपनी धार्मिक यात्रा उत्तराखंड से शुरू करने जा रहे हैं। पहले इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से तय थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब यह यात्रा उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी और खरसाली गांव से शुरू हो रही है। यह वही पवित्र स्थल है, जहां मां गंगा और यमुना का संगम माना जाता है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से करीब 7 किमी यमुनोत्री की ओर सड़क मार्ग पर ही यमुना नदी तट किनारे गंगनानी नामक स्थान है। यहां प्राचीन कुंड से भागीरथी का जल निकलता है, जो कि एक जलधारा के रूप में यहां यमुना नदी से मिलता है। इसी स्थान पर सरबडियार की ओर से बहकर आने वाली केदारगंगा के मिलने से यह संगम त्रिवेणी संगम हो जाता है।
Trending
यूसीसी संशोधन से अपर सचिव स्तर के अधिकारी बन सकेंगे रजिस्ट्रार जनरल
बलवीर सिंह नेगी के निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि
पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव ने फहराया तिरंगा, संन्यासियों को भी भारत रत्न देने की मांग
उत्तराखंड निर्माण में भूमिका के लिए कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान
77वें गणतंत्र दिवस पर केदारनाथ में बर्फ के बीच देशभक्ति का जज्बा
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने किया अफसरों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित, सूचना विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में मंदिर प्रवेश नियमों पर लग सकती है मुहर
मौसम बिगड़ने से बागवानी और कृषि किसानों को सतर्क रहने की सलाह
गंगनानी से खरसाली तक: उत्तरकाशी में शुरू हुई धीरेन्द्र शास्त्री की आस्था यात्रा
- by News Desk
- Nov 05, 2025