रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि कार में सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नगला इमरती गांव के पास दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हवेली होटल के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे और वे दिल्ली से पिरान कलियर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। कार से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीर भी मौके पर रुक गए और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि कार पूरी तरह आग की लपटों से घिर गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने हाई प्रेशर पंप की मदद से होजरील फैलाकर कार में लगी आग पर पानी की बौछार शुरू की। आग की लपटें तेज होने के बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत जारी रखी। दमकल कर्मियों ने आग पर फोम का भी इस्तेमाल किया, जिससे कार के सीएनजी और पेट्रोल टैंक को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका। इससे संभावित बड़े खतरे को टालने में भी मदद मिली। काफी प्रयास के बाद दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि, तब तक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कार सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी भी व्यक्ति को चोट लगने या जनहानि की सूचना नहीं है।
Trending
235 करोड़ के विकास पैकेज से हरिद्वार में सुधरेंगे घाट, सड़कें और जनसुविधाएं
रुड़की कार अग्निकांड में बड़ा हादसा टला, दमकल टीम ने सीएनजी और पेट्रोल टैंक को फटने से बचाया
NEET पर चर्चा को सरकार तैयार तो राहुल गांधी ने उठाई शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
उत्तराखण्ड मानसून का कहर: पिथौरागढ़ में भूस्खलन से महत्वपूर्ण सड़क बंद
मेदांता गुरुग्राम में विशेषज्ञ डॉक्टर सोनम वांगचुक की सेहत पर रखेंगे नजर
छात्रों के समर्थन में कांग्रेस के प्रदर्शन से दिल्ली में बढ़ा सियासी पारा
नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर उत्तराखंड में प्रदर्शन
ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत को मिली पहली स्वीकृत डेंगू वैक्सीन
रुड़की कार अग्निकांड में बड़ा हादसा टला, दमकल टीम ने सीएनजी और पेट्रोल टैंक को फटने से बचाया
- by Admin
- Jul 21, 2026