यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर जहां लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे, वहीं नसीहत भी दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई, जिसे देख लोग कहने लगे कि ये शादी हो रही या मजाक। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि मंडप में बैठे पंडित जी शादी की रस्मों का मंत्र पढ़ रहे हैं। वहीं, दूल्हे राजा का पूरा ध्यान लूडो खेलने में लगा हुआ है। तस्वीर देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह खेल शादी के मंडप में खेला जा रहा है। एक तरफ जहां शादी के रस्मों को निभाया जा रहा, वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा लूडो खेलने में मस्त है। उसका पूरा ध्यान अपनी पीली गोटी पर है। जिसके साथ वह अपनी चाल चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे राजा की तस्वीर किसी व्यक्ति ने खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर को देख इंटरनेट की जनता भड़क गई और कमेंट कर दूल्हे और उसके परिजनों को खरी-खोटी सुनाने लगी। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - क्या मजाक चल रहा है। शादी हो रही या फिर लूडो खेला जा रहा। कुछ लोगों ने तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा - शादी तो होती रहेगी लेकिन लूडो बहुत जरूरी है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद इसे अब तक 462.2k व्यूज और 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Trending
ISC परीक्षा 2026: अब तक का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत
गर्भपात कानूनों में संवेदनशीलता जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी, 18 प्रस्तावों पर मुहर, परिवहन से शिक्षा तक कई अहम बदलाव
धामी सरकार का बड़ा फैसला: 20 साल बाद बढ़ा उद्योगों के 3 लाख श्रमिकों का वेतन
धरती मां को बचाने का महामंत्र है 'लाइफ', सीएम धामी ने वैश्विक मंच पर पीएम मोदी के आह्वान को दोहराया
UKSSSC न्यूज़: 57 रिक्तियों के लिए होने वाली विशेष तकनीकी परीक्षा रुकी, अगले आदेश तक स्थगित हुई प्रक्रिया
नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट: गर्जिया मंदिर के संवेदनशील क्षेत्र में चल रहा है खुदाई का काम, यात्रियों को दी सलाह
खाना खाने के बाद मौत मामले की पुलिस जांच
हद है! इधर चल रही थी ‘सात फेरों’ की तैयारी! उधर ‘लूड़ो’ खेलने में मस्त था ‘दूल्हा’, जानें सोशल मीडिया पर तस्वीर देख क्यों भड़के लोग?
- by Admin
- Nov 30, 2024